Creta का मार्केट खत्म करने लॉंच हुई MG की यह कार, 15 लाख से कम कीमत मे यह फिचर्स

TheAuto11 January 20232 min read12 viewsnews

MG Hector 2023: एमजी कंपनी ने ऑटो एक्सपो 2023 में Mg Hector के नये वैरीअंट को पेश कर दिया है जिसकी कीमत 14.72 लाख रुपए से शुरू होती हैं। पिछले दिनों कंपनी ने अपनी इस नई कार की थोड़ी सी जगह दी थी जिसके बाद इसे ऑटो एक्सपो 2023 में लांच किया जाना था जहां कंपनी ने इसे माध्यम बजट में बेहतरीन फीचर्स के साथ लॉन्च किया है जो 5 सीटर, 6 सीटर और 7 सीटर तीनो वेरिएंट में लॉन्च होगी। इस खबर में आपको बताएंगे कि एमजी की नई सेक्टर किन फीचर्स के साथ लांच होगी साथ ही कंपनी ने इसे वैरीअंट के हिसाब से कितने कीमत में लॉन्च किया है।

आकर्षक डिजाइन और बेहतर सीटिंग कैपेसिटी

New MG Hector को आकर्षक डिजाइन और 5 सीटर, 6 सीटर और 7 सीटर कैपेसिटी के साथ लॉन्च किया है। साथ ही कंपनी ने अपनी इस कार को बेहतर बनाने के लिए कई वेरिएंट में ग्राहकों को कैप्चर करने के लिए बनाया है जिसे कंपनी पांच वेरिएंट में लांच करेगी जिसमें स्टाइल, स्मार्ट, स्मार्ट प्रो, शॉर्प प्रो और सैवी प्रो शामिल है। इसका इंटीरियर पहले के मुकाबले अधिक आकर्षक बनाया गया है जिसमें विशेष लाइटिंग और डिजिटल फीचर्स का इस्तेमाल हुआ है।

सस्ता गाड़ी के लिए 👉👉👉Join Channel

MG Hector 2023 के फिचर्स

MG Hector 2023 मे एक बड़ी ग्रिल देखने को मिलेगी, पुराने मॉडल की तरह ही इसमें भी स्पिल्ट हेडलैम्प मिलेंगे। आगे वाले बम्पर की डिजाइन मे काफी बदलाव आया है।
इंटीरियर की बात की जाए तो इसमें नेक्स्ट-जेन आई-स्मार्ट तकनीकी वाला 14 इंच का बड़ा टच स्क्रीन वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम और 7 इंच का इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलेगा। साथ ही कनेक्टिविटी फीचर्स में इसमें ब्लूटूथ के साथ कई आधुनिक कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं। साथ ही इसमें 6 एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा, फोर व्हील डिस्क ब्रेक, थ्री पाइंट सीट बेल्ट और फ्रंट पार्किंग सेंसर मिलता है।

MG Hector 2023 की कीमत

MG के इस नए वेरिएंट को आधिकारिक तौर पर मार्केट में 14.72 से 22.42 लाख की कीमत के साथ लांच कर दिया गया है जिसके अलग-अलग वैरीअंट कीमत में अंतर के अनुसार उपलब्ध होंगे। इसके सबसे निचले मॉडल की कीमत 14.72 लाख को होगी वही टॉप मॉडल की कीमत 20 लाख से ऊपर होगी।

Share:

Comments

Leave a comment