MG ने दिया कार प्रेमियों को तगड़ा झटका, साल 2023 में बढ़ा दी कारों की इतनी कीमत, देखें नई कीमतें

TheAuto9 January 20232 min read14 viewsnews

MG Cars Price Hiked: MG Motors की नयी Hector 2023 की लॉन्च के साथ बाजार में पहले से मौजूद MG की अन्य कारों की कीमतों में बढ़ोतरी हुयी है। इस नए साल की शुरुआत से कुछ कारणों की वजह से MG सहित कई अन्य कार निर्माताओं ने कीमतों में इजाफा किया है। MG की फ्लैगशिप SUV Gloster की कीमत में 1 लाख की सबसे ज्यादा वृद्धि हुयी है।

MG Gloster की कीमत बढ़ी

Toyota Fortuner को टक्कर देने वाली MG Gloster की कीमत में 55,000 रुपये की बढ़ोतरी के बाद अब इसकी एक्स शोरूम कीमत 39 लाख रुपये हो गयी है। Gloster के बेस वेरिएंट मे 60,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई। नयी कीमतों के अनुसार MG Gloster की एक्स शोरूम कीमत 32.60 लाख रुपये से शुरू हो कर 41.78 लाख रुपये तक जाती है।

सस्ता गाड़ी के लिए 👉👉👉Join Channel

Hector के सभी वैरीअंट पर हुई 30000 की वृद्धि

MG की बेस्ट सेलिंग कार Hector के सभी वेरिएंट्स मे लगभग 30,000 रुपये की वृद्धि की गई। साथ ही Hector Plus के वेरिएंट्स मे भी लगभग समान 30,000 रुपये की वृद्धि हुयी। नयी कीमतों के अनुसार MG Hector की एक्स शोरूम कीमत 14.73 लाख रुपये से शुरू हो कर 20.66 लाख रुपये तक जाती है। साथ ही Hector Plus की एक्स शोरूम कीमत 15.24 लाख रुपये से शुरू हो कर 21.30 लाख रुपये तक जाती है।

SUV Astor अब मिलेगी इस दाम में

अपने सेग्मेंट मे ADAS फीचर देने वाली SUV Astor के भी सभी वेरिएंट्स की कीमतों मे लगभग 20,000 की वृद्धि हुयी है। Astor के कंपीटिटर Creta, Seltos की एक्स शोरूम कीमत 10.52 लाख रुपये से शुरू हो कर 18.43 लाख रुपये तक जाती है।

ZS EV की कीमतों में 40000 की बढ़ोतरी

MG की भारतीय बाजारों में पहली इलेक्ट्रिक कार ZS EV के वेरिएंट्स की कीमत में लगभग 40,000 की बढ़ोतरी हुई है। अब इस इलेक्ट्रिक SUV की एक्स शोरूम कीमत 22.98 लाख रुपये से शुरू हो कर 26.90 लाख रुपये तक जाती है।

Share:

Comments

Leave a comment