Moto Morini ने पेश की X-Cape 650 और 650X बाइक, जानिए फिचर्स और कीमत

TheAuto14 January 20232 min read13 viewsBike & Scotty

बीते वर्ष अक्तूबर में भारतीय टू व्हीलर बाजार मे आदिश्वर ऑटो राइड के जरिए कदम रखने वाली इटालियन बाइक कम्पनी मोटो मोरीनी ने X-Cape 650 और X-Cape 650X के नाम से दो बाइक्स लॉन्च की थी। ग्रेटर नोएडा में आयोजित हो रहे ऑटो एक्सपो 2023 शो मे कंपनी ने अब इन्हीं बाइक्स को पेश किया है। इन बाइक्स ने लॉन्च के समय कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया लेकिन अब ऑटो एक्सपो शो में काफी वाह-वाही कमा रही है।

X-Cape 650 और X-Cape 650X की डिजाइन

कंपनी ने दोनों बाइक्स को ट्रैवलिंग यानी कि लंबी राइड के लिए डिजाइन किया है। पहली बाइक X-Cape 650 मे कम्पनी ने अलोय व्हील दिए हैं, वही X-Cape 650X मे कम्पनी ने स्पोक व्हील दिए हैं। हालाँकि दोनों बाइक्स मे फ्रंट मे 19 इंच तो रियर मे 17 इंच की व्हील साइज होगी। ब्रेकिंग और हैंडलिंग के लिए दोनों बाइक्स मे एंटीलॉक तकनीक से लैस फ्रंट मे डुअल डिस्क और रियर मे सिंगल डिस्क वाले ब्रेक मिलते है।

सस्ता गाड़ी के लिए 👉👉👉Join Channel

X-Cape 650 और X-Cape 650X का पावरट्रेन

इन दोनों बाइक्स मे कोई खास अन्तर नहीं है, सिवाय X-Cape 650 एक कंप्युटर बाइक है वही X-Cape 650X टूरर बाइक है। Moto Moroni की इन बाइक्स मे दो सिलेंडर वाला 649CC का लिक्विड कूल्ड इंजन मिलता है, जो कि 60bhp की अधिकतम पावर के साथ 54Nm का टॉर्क जनरेट करने मे सक्षम है। ट्रांसमिशन के लिए 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलेगा।

X-Cape 650 और X-Cape 650X की कीमत और फीचर्स

कम्पनी ने भारतीय बाजार में X-Cape 650 की एक्स शोरूम कीमत को 7.20 लाख रुपये रखा तो, वही X-Cape 650X की एक्स शोरूम कीमत को 7.40 लाख रुपये तय किया है। कीमत के अनुसार इन बाइक्स फीचर्स भी तगड़े मिलते हैं। बाइक मे एक बड़ी TFT डिस्प्ले मिलेगी जो कि गति, तय दूरी, गियर और समय जैसे आंकडे प्रदर्शित करेगी। साथ ही यह ब्लूटूथ के माध्यम से कनेक्ट हो सकेगी।

Share:

Comments

Leave a comment