एडवांस फीचर और दमदार इंजन क्वालिटी से लेस मार्केट में आई नई धाकड बाइक जानिए क्या हैं ख़ास!

Lakhan Sharma7 March 20242 min read18 viewsBike & Scotty
एडवांस फीचर और दमदार इंजन क्वालिटी से लेस मार्केट में आई नई धाकड बाइक जानिए क्या हैं ख़ास!

New CD110 Dream Deluxe: भारतीय ऑटो बाजार में हौंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया कंपनी ने अपनी नई बाइक CD110 Dream Deluxe लॉन्च कर दी है। यह मार्केट में सिर्फ एक वेरियंट में उपलब्ध होंगी। यह बाइक कम कीमत में उपलब्ध होगी जिसे मिडिल क्लास के व्यक्ती भी आराम से खरीद सकते है। आइए इस आर्टिकल के जरिए CD110 Dream Deluxe के फिचर्स और कीमत के बारे में जाने।

New CD110 Dream Deluxe Features

सस्ता गाड़ी के लिए 👉👉👉Join Channel

कंपनी ने अपनी इस बाइक में कई एडवांस लेवल के फीचर दिए हैं जिसके चलते यह ग्राहकों को काफी पसंद आने वाली है। इसमें ब्रेकिंग के लिए फ्रंट और रियर दोनों तरफ 130 मिमी ड्रम ब्रेक दिया गया है। होंडा आगे और पीछे 18 इंच के अलॉय व्हील और 80/100-18 ट्यूबलेस टायर का इस्तेमाल कर रही है। डायमंड-टाइप फ्रेम को आगे की तरफ टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे की तरफ हाइड्रोलिक ट्विन शॉक एब्जॉर्बर सस्पेंशन दिया गया है। मोटरसाइकिल सील चेन के साथ आती है, जिसे बार बार एडजस्टमेन्ट की ज़रूरत नहीं होती और मेंटेनेन्स भी कम चाहिए होता है। साथ ही राईड भी अधिक सुविधाजनक हो जाती है।

New CD 110 Dream Deluxe Power full Engine

बाइक में हाई पॉवर के इंजन का इस्तेमाल किया गया है। इसमें आपको एक 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलताा है जो BS6 स्टेज 2 मानदंडों का अनुपालन करता है। यह फ्यूल-इंजेक्टेड है और होंडा की एन्हांस्ड स्मार्ट पावर (eSP) टेक्नोलॉजी के साथ आता है। 109.51 सीसी एयर-कूल्ड इंजन 7,500 आरपीएम पर 8.67 बीएचपी और 5,500 आरपीएम पर 9.30 एनएम का पीक टॉर्क आउटपुट पैदा करता है।

Price in India

कम्पनी ने अपनी इस बाइक की शोरूम प्राइज 73,400 रू रखी गई है। लेकीन यह मार्केट में सिर्फ एक वैरिएंट में उपलब्ध होगी। ऐसे में अगर आप भी कई दिनों से अच्छी बाइक की तलाश कर रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकती है।

Share:

Comments

Leave a comment