kia carnival new gen: Kia लॉंच करेगी न्यू जनरेशन किआ कार्निवल, वायरलेस चार्जिंग के साथ यह गजब के फीचर्स

TheAuto5 January 20231 min read13 viewsnews

kia carnival new generation: Kia India ने घोषणा की है कि ऑटो एक्सपो शो में 10 वाहन पेश करने जा रही है। इन 10 मे से एक Kia की न्यू – ज़ेन Kia कार्निवल(kia carnival new generation) होने वाली है। कार निर्माता बीते कई समय से सोशल मीडिया पर इसका प्रोमोशन कर रही है। इन्हें देखकर यह कहा जा सकता है कि यह कार 2023 मे लॉन्च होने वाली है ।बता दें कि ग्लोबल मार्केट में यह कार पहले से लॉन्च हो चुकी है।

न्यू जनरेशन किआ कार्निवल मैं पावरफुल इंजन

ग्लोबल मार्केट में यह कार पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट्स मे आती है। इस कार के पेट्रोल वेरिएंट मे 3.5 लीटर V6 इंजन मिलता है, जो कि 291bhp की पावर के साथ 355Nm का अधिकतम टॉर्क जेनरेट कर सकती है। डीजल वेरिएंट मे 2.2 लीटर डीजल इंजन मिलता है, जो कि 198bhp की पावर के साथ 440Nm का अधिकतम टॉर्क जेनरेट कर सकती है।

सस्ता गाड़ी के लिए 👉👉👉Join Channel

भारतीय मार्केट में डीजल वैरीअंट होगा लॉन्च

मीडिया रिपोर्स के अनुसार Kia कार्निवल ( kia carnival new generation) का सिर्फ डीजल वेरिएंट ही लॉन्च होने वाला है। डीजल वेरिएंट सिर्फ 8-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ आएगी।

डिजाइन और लुक के मामले में यह कार पहले से मौजूद कार्निवल से बेहतर होने वाली है। इस कार मे सामने प्रोजेक्टर लैम्प के साथ एलईडी की पतली डिजाइन और पीछे की ओर एलईडी लैम्प के साथ लाइटबार देखने को मिलता है।

यह होंगे फिचर्स

यह कार थोड़ी थोड़ी SUV जैसी लगने वाली है साथ ही इसमें 12.3 इंच का इंफोनटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग, क्लाइमेट कंट्रोल, इलेक्ट्रिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स जैसे कई तगड़े और फ्लैगशिप फीचर्स देखने को मिलेंगे।

Share:

Comments

Leave a comment