ओला इलेक्ट्रिक कर रहा इलेक्ट्रिक स्कूटर के मार्केट पर कब्जा, दिसंबर में बेच दिए इतने स्कूटर

TheAuto2 January 20231 min read13 viewsEV News

ओला इलेक्ट्रिक लगातार दो पहिया स्कूटर के सेगमेंट में अपने आप को मजबूत कर रही हैं जहां कंपनी ने लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर महीने में 25000 से भी अधिक इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री की है जिसके बाद ओला इलेक्ट्रिक ने मार्केट में कुल 30% की हिस्सेदारी ले ली है। ऐसे में निश्चित ओला इलेक्ट्रिक वर्ष 2023 में नई प्लानिंग के साथ अपनी सेल्स को और बढ़ा सकती हैं जहां कंपनी ने हाल फिलहाल में ही कमर्शियल वाहन के सेगमेंट में कदम रखने का ऐलान किया था। ऐसे में ओला इलेक्ट्रिक लगातार अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर की मार्केट में डिमांड बढ़ाते हुए मार्केट को कैप्चर करने की राह पर है।

Ola S1 को मिला तगड़ी बिक्री का सपोर्ट

कंपनी ने सोमवार को आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा कि उन्होंने दिसंबर माह में 25000 से भी अधिक इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री की जिसमें ओला S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर का सपोर्ट मिला। ओला S1 स्कूटर मार्केट में लॉन्च होने के बाद लगातार अन्य सेगमेंट के इलेक्ट्रिक स्कूटर को पढ़ते हुए ग्राहकों की पहली मांग चुका है।

कमर्शियल वाहन बनाएगी ओला इलेक्ट्रिक

ओला इलेक्ट्रिक के सीईओ भाविश अग्रवाल ने पिछले दिनों कमर्शियल वाहन बनाने का आधिकारिक ऐलान किया था जिसमें उन्होंने इलेक्ट्रिक स्कूटर से मिल रहे प्रोफिट को निवेश के तौर पर कमर्शियल वाहन में लगाने की बात कही थी। ऐसे में सेल्स के मामले में ओला इलेक्ट्रिक अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर को मार्केट में लगातार बढ़ती मांग के चलते बिक्री दे रहा है जिससे यह साबित होता दिख रहा है कि ओला इलेक्ट्रिक वर्ष 2023 के मध्य तक कमर्शियल वाहन से जुड़ा एक नया उत्पाद पेश कर सकता है।

सस्ता गाड़ी के लिए 👉👉👉Join Channel
Share:

Comments

Leave a comment