Ola Electric ग्राहको को लिए खुशखबरी, लॉंच होंगे यह नये सर्विस प्लान

TheAuto5 January 20231 min read15 viewsBike & Scotty

ओला इलेक्ट्रिक लॉन्च करेगी नए सर्विस सब्सक्रिप्शन प्लान

Ola Electric के CEO भाविश अग्रवाल ने ट्विटर पर पोस्ट किया है Ola जल्द ही S1 और S1 Pro के लिए सर्विस सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च करने जा रहा है। S1 Air को भी शामिल किया जा सकता है। यह प्लान्स अगले हफ्ते लॉन्च होने वाले है। हालाँकि यह सामने नहीं आया कि इन सर्विस प्लान्स मे क्या ऑफर और कवर होगा।

सर्विस डेस्क को जोड़ा जाएगा

सस्ता गाड़ी के लिए 👉👉👉Join Channel

भाविश ने यह भी ट्वीट किया है कि Ola के एक्सपीरियंस स्टोर में सर्विस डेस्क को जोड़ा जाएगा। इनके द्वारा ग्राहक अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्सपीरियंस स्टोर पर सर्विस करवा सकेंगे और कुछ परिस्थितियों में ग्राहक को उसी दिन मे सर्विस कर के स्कूटर मिल जाएगा।

अभी तक ग्राहको को इलेक्ट्रिक स्कूटर की सर्विस के लिए अपॉइंटमेंट बुक करना होता है। फिर टेक्निशियन आपके स्कूटर को आपके घर से पिक-अप करके सर्विसिंग के लिए ले जाता है। सर्विसिंग के बाद टेक्निशियन ही स्कूटर को घर पर डिलेवर करता है।

6 नए इलेक्ट्रिक वाहनों पर ओला कर रही काम

जानकारी के लिए बता दें कि Ola Electric वर्तमान में 6 नए इलेक्ट्रिक वाहनों के ऊपर काम कर रहा है। इनमे इलेक्ट्रिक स्कूटर, इलेक्ट्रिक बाइक, इलेक्ट्रिक कारें शामिल है। कंपनी ने कुछ दिनों पहले ही इलेक्ट्रिक स्कूटरों के लिए MoveOS 3 लॉन्च किया है। लगभग 90 प्रतिशत ग्राहकों ने अपने Ola Electric स्कूटर के सॉफ्टवेयर को अपडेट कर लिया है। भाविश के अनुसार Ola अब इसके अगले वर्जन MoveOS 4 पर काम कर रही है।

यह भी पढ़े – ओला का moveOS 3.0 अपडेट

Share:

Comments

Leave a comment