29 जनवरी तक लूट लीजिए Ola S1 Pro पर लगा गणतंत्र सेल, ₹15000 के भारी डिस्काउंट में होगा खरीद

TheAuto26 January 20231 min read0 viewsBike & Scotty

Ola एक इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता कंपनी है और बीते 1-2 सालों से Ola के इलेक्ट्रिक स्कूटर काफी ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए हैं ओला ने भारतीय बाजार में अभी तक कुल 3 इलेक्ट्रिक स्कूटरों को लॉन्च किया है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर ओला ने अपने सबसे टॉप इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1 Pro की खरीदारी पर ग्राहकों को तगड़ा ऑफर दिया है। आज हम आपको इसी ऑफर की जानकारी देने वाले है।

क्या है ऑफर?

गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में Ola के S1 Pro की खरीदारी पर आपको ₹15000 तक का डिस्काउंट ऑफर मिल सकता है। जिसमें ₹10000 का फ्लैट डिस्काउंट और खाकी कलर वेरिएंट की खरीदारी पर ₹5000 का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही एक्सचेंज ऑफर के माध्यम से ₹10000 तक की छुट भी पा सकते हैं। ध्यान देने योग्य बात यह है कि यह ऑफर 26 जनवरी से लेकर 29 जनवरी तक ही मान्य है।

सस्ता गाड़ी के लिए 👉👉👉Join Channel

Ola S1 Pro की रेंज और पावरट्रेन –

Ola S1 Pro की इलेक्ट्रिक मोटर 8.5kW की पावर के साथ 58Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करने मे सक्षम है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर मे 3.97kWh का बैट्री पैक मिलता है, जो कि सिंगल चार्ज मे 181 किलोमीटर की रेंज देगा। 116kmph की टॉप स्पीड के साथ यह इलेक्ट्रिक स्कूटर महज़ 2.9 सेकंड मे 0 से 40kmph की गति पकड़ सकता है। बैट्री चार्जिंग की बात की जाए तो, यह 6.5 घंटे मे पूर्ण चार्ज हो सकता है और 18 मिनट के चार्ज से लगभग 78 किलोमीटर की दूरी तय कर सकेगा।

Ola S1 Pro मे मिलने वाले फीचर्स –

इलेक्ट्रिक स्कूटर में ट्विन-पोड एलईडी हेड लाइट के साथ पतली टैल लाइट मिलती है। साथ ही यह इलेक्ट्रिक स्कूटर कुल 12 रंगों में खरीदारी को उपलब्ध है। Ola S1 Pro मे टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो कि MoveOS 3 सॉफ्टवेयर द्वारा चलेगा।

Share:

Comments

Leave a comment