Pravaig ने पेश किया इलेक्ट्रिक व्हीकल का काफिला, स्टाइल और डिजाइन मे छोड़ेगी सबको पीछे

TheAuto14 January 20232 min read15 viewsnews

Pravaig एक बेंगलुरु बेस्ड इलेक्ट्रिक वीइकल स्टार्ट अप कंपनी ने है। इसी इलेक्ट्रिक वीइकल निर्माता ने बीते वर्ष भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक SUV कार, Pravaig Defy लॉन्च की थी। जिसे SUV के दीवानों ने खूब पंसद किया था। अब कम्पनी ने ग्रेटर नोएडा में आयोजित हो रहे ऑटो एक्सपो 2023 शो मे इस इलेक्ट्रिक SUV और एक और तगड़े इलेक्ट्रिक वीइकल को पेश किया है ।

Pravaig Defy की डिजाइन और कीमत

सस्ता गाड़ी के लिए 👉👉👉Join Channel

Pravaig Defy एक इलेक्ट्रिक SUV कार है। बाजार में उपलब्ध अन्य SUV कारों से लुक के मामले मे काफी अलग दिखती है। इस इलेक्ट्रिक SUV कार का ऑल एलईडी लाइट सेटअप इसे यूनीक और शानदार लुक देता है। Pravaig Defy को 39.5 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किय गया है। यह इलेक्ट्रिक कार 51,000 रुपये मे बुक की जा सकती है और आने वाले जुलाई – अगस्त तक इसकी डिलेवरी शुरू हो जाएगी।

Pravaig Defy का पावरट्रेन

Pravaig की इस इलेक्ट्रिक SUV कार मे 90.9kWh का बैट्री पैक मिलता है, जो कि इलेक्ट्रिक मोटर के माध्यम से
407bhp की अधिकतम पावर के साथ 620Nm का टॉर्क जनरेट करने मे सक्षम है। कम्पनी का मानना है कि यह कार एक बार फुल चार्ज मे आसानी से अधिकतम 500 किलोमीटर की यात्रा पूर्ण करवा सकती हैं। साथ ही बैट्री को चार्ज करने के लिए 150kW का फास्ट चार्जर मिलता है।

Pravaig Veer EV की डिजाइन

यह इलेक्ट्रिक कार खासतौर पर सैन्य कर्मियों के लिए निर्मित की गई है। इस इलेक्ट्रिक कार को सेना के द्वारा विभिन्न परिस्थितियों में प्रयोग किए जाने योग्य बनाया गया है, यानी कि यह ऑफ-रोडिंग और मुश्किल भरे रास्तों पर आसानी से चल पाएगी। साथ ही इसमें सेना से जुड़े कई सारे फीचर्स देखने को मिलेंगे।

Pravaig Veer EV का पावरट्रेन

Defy इलेक्ट्रिक SUV के समान ही इसमें भी 90.9kWh का लिथियम आयन बैट्री पैक मिलता है। इसका डुअल मोटर 408hp की पावर के साथ 620Nm का अधिकतर टॉर्क जनरेट करने मे सक्षम है। साथ ही यह इलेक्ट्रिक वीइकल सिंगल चार्ज मे 500 किलोमीटर की दूरी पूर्ण कर सकेगा।

Share:

Comments

Leave a comment