Royal Enfield की बाइक में अचानक आ गई खराबी, कंपनी ने इन 5000 बाइक को वापस बुलाया

Lakhan Sharma10 March 20231 min read15 viewsnews

मशहूर ऑटोमोबाइल निर्माता Royal Enfield ने अपनी एक बाइक मे तकनीकी ख़राबी की वजह से तकरीबन 5000 बाइक्स को रिकॉल किया है। हालाँकि यह हर किसी के लिए चिंता का विषय नहीं है। आज हम आपको रॉयल इनफिल्ड द्वारा किए गए इस रिकॉल की सम्पूर्ण जानकारी देने वाले हैं।

कहां हुआ रिकॉल और किन बाइक्स को बुलाया गया –

यह रिकॉल अमेरिका में हुआ है, रॉयल इनफिल्ड ने यूएस नेशनल हाईवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन को बताया कि 1 मार्च 2017 से लेकर 28 फरवरी 2023 तक मेन्यूफेक्चर हुयी सभी रॉयल इनफिल्ड हिमालयन बाइक्स मे गंभीर तकनीकी ख़राबी पायी गयी है। इसकी कुल 4891 यूनिट्स मे ब्रेक से संबंधित ख़राबी पायी गयी है।

सस्ता गाड़ी के लिए 👉👉👉Join Channel

रिकॉल की यह वजह आयी सामने –

ग्लोबल मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इन चुनिंदा रॉयल इनफिल्ड हिमालयन बाइक्स के ब्रेक के कैलिपर्स मे गंभीर समस्या पायी गयी है। यह ब्रेक कैलिपर्स सर्दियों के सीजन में रोड की सफ़ाई के लिए प्रयुक्त किए जाने वाले नमक के प्रभाव में आने पर आसानी से खराब हो जाएंगे।

अन्य देशों में भी किया जाएगा रिकॉल –

वर्तमान में रॉयल इनफिल्ड ने अमेरिकी बाजार में मौजूद हिमालयन बाइक्स को रिकॉल किया है। जल्द ही अन्य देशों में भी रिकॉल किया जाएगा। जिसमें यूनाइटेड किंगडम, साउथ कोरियन, जापान और यूरोपीय बाजार शामिल हैं। हालांकि कम्पनी ने इससे जुड़ी कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन उम्मीद है कि गंभीर समस्या होने पर कम्पनी स्वयं यह कार्य जिम्मेदारी से करेगी।

Share:

Comments

Leave a comment