स्मार्टफोन की कीमत जितने डाउन पेमेंट में घर लाए Royal Enfield Meteor 350, मार्केट मे बिखेरेगी जलवा

Lakhan Sharma28 March 20232 min read1 viewBike & Scotty

Royal Enfield Meteor 350 EMI Offer: भारत में Royal Enfield की बाइक को सबसे ज्यादा चर्चित माना जाता है जहां पहली बार बाइक खरीदने वाले ग्राहकों के मन में इस कंपनी की बाइक एक बेहतर विकल्प बनकर सामने आती है लेकिन पर्याप्त बजट नहीं होने के कारण कुछ लोग इस कंपनी की बाइक को नहीं खरीद पाते हैं। लेकिन हाल ही में Royal Enfield Meteor 350 पर एक फाइनेंस ऑफर एक्टिवेट हुआ है जिसकी मदद से आप इस बेहतरीन फीचर्स और पावरफुल इंजन वाली बाइक को मात्र स्मार्टफोन की कीमत के जितने डाउन पेमेंट में आसानी से खरीद सकते हैं। ऐसे में वर्ष 2023 के लिए यह सबसे बड़ा ऑफर हो सकता है क्योंकि 2.47 लाख रुपए की कीमत वाली रॉयल इनफील्ड की इस बाइक को आप काफी कम डाउन पेमेंट और ईएमआई के चलते खरीद पाएंगे।

Royal Enfield Meteor 350 बाइक को मात्र ₹20000 के डाउन पेमेंट पर खरीदे

Royal Enfield Meteor 350 बाइक पर कंपनी ने हाल ही में नया फाइनेंस ऑफर एक्टिवेट किया है जिसमें यदि आप बाइक को खरीदते वक्त ₹20000 का डाउन पेमेंट देते हैं तो बाकी अमाउंट पर कंपनी द्वारा लोन फाइनेंस कर दिया जाएगा। आम तौर पर ₹20000 के बजट में बाजारों में कई स्मार्टफोन मौजूद हैं ऐसे में आप मात्र स्मार्टफोन की कीमत जितने डाउन पेमेंट के साथ अपनी पसंदीदा और स्टाइलिश बाइक Royal Enfield Meteor 350 को खरीद सकते हैं।

Royal Enfield Meteor 350 पर ईएमआई और ब्याज दर

यदि आप भी रॉयल इनफील्ड की यह आकर्षक डिजाइन वाली बाइक खरीदना चाहते हैं और ₹20000 का डाउन पेमेंट देते हैं तो आपको कंपनी द्वारा 36 महीने की अवधि के लिए लोन फाइनेंस ऑफर दिया जाएगा जिसमें आप को हर महीने ₹8113 की ईएमआई जमा करनी होगी। साथ ही इस पूरे लोन पर कंपनी द्वारा 9.5% की ब्याज दर के अनुसार ब्याज लिया जाएगा। आप अन्य फाइनेंस ऑफर की तरफ भी जा सकते हैं जहां कंपनी द्वारा 60 महीने की अवधि के साथ ही अन्य फाइनेंस ऑफर भी एक्टिव किए हुए हैं। पहले इस बाइक पर ब्याज दर 7% से लेकर 13% तक हुआ करती थी जहां अब कई कंपनियां इस पर 9.5% की ही ब्याज दर चार्जेस कर रही है। ऐसे में आप अपने नजदीकी डीलर या रॉयल इनफील्ड विक्रेता के पास जाकर डाउन पेमेंट फाइनेंस ऑफर को किसी भी कंपनी या बैंक द्वारा एक्टिवेट करवा सकते हैं।

सस्ता गाड़ी के लिए 👉👉👉Join Channel
Share:

Comments

Leave a comment