Royal Enfield के दीवानों के लिए आ गई खुशखबरी, लॉंच होगी धाकड़ बाइक meteor 650

TheAuto31 December 20221 min read13 viewsBike & Scotty

Royal Enfield लॉंच करेगा बेस्ट फिचर्स के साथ meteor 650

टू व्हीलर बाजार में लंबे समय से राज करने वाली कंपनी रॉयल इनफिल्ड जल्द ही नए बाइक के लॉन्च के साथ कीमत का खुलासा कर सकती है। मोबाइल फोन के क्षेत्र में Apple और मोटर बाइक के क्षेत्र में Royal Enfield बराबर ही है। Royal Enfield के दीवाने बेसब्री से रॉयल एनफील्ड सुपर मीटियॉर 650 का इंतजार कर रहे है।

meteor 650 की कीमत

सस्ता गाड़ी के लिए 👉👉👉Join Channel

बता दें कि कंपनी ने इसी माॅडल सुपर मीटियॉर 650 को EICMA 2022 और राइडर मेनिया जैसे शो मे पेश किया था। माना जा रहा है कि आने वाली यह बाइक अब तक की सारी रॉयल एनफील्ड की बाइक्स से ज्यादा कीमत वाली होने वाली है। इसकी कीमत कंपनी की 650 ट्विन्स से भी ज्यादा होने वाली है।

meteor 650

2 वेरिएंट के साथ बाजार में होगी लांच

रॉयल एनफील्ड सुपर मीटियॉर 650 दो वेरिएंट्स मे बाजार में आएगी। जिनमे स्टैंडर्ड वेरिएंट ऐस्ट्रल ब्लू, ऐस्ट्रल ब्लैक, ऐस्ट्रल ग्रीन, इंटरस्टेलर ग्रे और इंटरस्टेलर ग्रीन कलर ऑप्शन मे आएगा। साथ ही टूरर वेरिएंट सेलेस्टियल ब्लू और सेलेस्टियल रेड कलर ऑप्शन मे आएगा। फीचर्स की बात की जाए तो, इसमें विंड-शील्ड, ट्रिपर नैविगेशन और एलईडी हेडलैम्प जैसे फीचर्स होंगे।

Meteor 650 का इंजन पावर

सुपर मीटियॉर 650 मे 648CC वाला एयर-ऑयल कूल्ड पैरेलेल ट्विन इंजन मिलेगा, जो कि 47bhp की पावर के साथ अधिकतम 52Nm का टॉर्क जेनरेट करने मे सक्षम है। ट्रांसमिशन के लिए इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलेगा। लगभग 241 किलोग्राम इसका वजन होने वाला है।

आधिकारिक कीमत अभी तक जारी नहीं हुयी है। लेकिन ऑटो एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसकी कीमत 3.5 लाख रुपये से 4 लाख रुपये के बीच होने वाली है।

Share:

Comments

Leave a comment