Fortuner से 3 गुना कम कीमत मे उपलब्ध यह कार चुरा रही लोगों का दिल, धांसू फिचर्स के साथ टॉप डिजाइन

Lakhan Sharma7 March 20231 min read17 viewsCars

Mahindra Scorpio N: आज कल हर किसी का सपना Thar, Fortuner या Scorpio Classic लेने का तो होता ही है। लेकिन ये टॉप कारे सभी के बजट में फिट नहीं हो पाती। अगर आपका भी सपना Fortuner लेने का है, लेकिन बजट प्रॉब्लम की वजह से नहीं ले पा रहे तो, आपकी सहायता के लिए हम आपको Fortuner को तगड़ी टक्कर देने वाली महज़ एक तिहाई कीमत में आने वाली Scorpio-N की जानकारी देने वाले हैं। यह वही SUV कार है, जिसकी महज़ आधे घंटे में 1 लाख यूनिट्स की बुकिंग हो गई थी।

Scorpio-N का पावर ट्रेन –

भारतीय ऑटोमोबाइल कम्पनी Mahindra की यह SUV Scorpio-N 6 सीटर और 7 सीटर ऑप्शन मे खरीदारी मे उपलब्ध है। पावरट्रेन की बात की जाए तो, यह डीजल इंजन के साथ पेट्रोल इंजन मे भी उपलब्ध है। Scorpio-N मे 2198cc का डीजल इंजन मिलता है, तो वही 1997cc का पेट्रोल इंजन मिलता है। ट्रांसमिशन की बात की जाए तो मैनुअल के अलावा ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन भी मिलता है।

सस्ता गाड़ी के लिए 👉👉👉Join Channel

Scorpio-N की कीमत –

कीमत के मामले में यह कार बड़ी बड़ी SUV कारों को टक्कर देती है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 13.24 लाख रुपये से शुरू हो कर 24 लाख रुपये तक जाती है। वही Toyota Fortuner की एक्स शोरूम कीमत 35.09 लाख रुपये से शुरू हो कर 50 लाख रुपए पार तक जाती है। इस प्रकार Scorpio-N की कीमत Fortuner की तुलना में महज़ एक तिहाई ही है।

Scorpio-N फीचर्स –

कुल 5 वेरिएंट्स मे उपलब्ध Scorpio-N के फीचर्स मे वेरिएंट के अनुसार फीचर मे छोटे मोटे बदलाव देखने को मिलते हैं। साथ ही Scorpio-N मे 20.32 सेंटीमीटर का एंड्रॉयड ऑटो एवं एप्पल कार प्ले को सपोर्ट करने वाला बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसके अलावा टॉप के वेरिएंट्स मे सन रूफ भी देखने को मिलता है।

Share:

Comments

Leave a comment