SDLG India bauma CONEXPO 2026 में दिखाएगा अपने धाकड़ इलेक्ट्रिक और कंस्ट्रक्शन मशीनों का जलवा

Lakhan Sharma8 September 20261 min read3 viewsnews
SDLG India bauma CONEXPO 2026 में दिखाएगा अपने धाकड़ इलेक्ट्रिक और कंस्ट्रक्शन मशीनों का जलवा

कंस्ट्रक्शन और माइनिंग मशीनरी बनाने वाली दिग्गज कंपनी SDLG India ने bauma CONEXPO INDIA 2026 में अपनी नई पीढ़ी की मशीनों को पेश करने का ऐलान किया है। यह बड़ा इवेंट 15 से 18 सितंबर के बीच ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर में आयोजित किया जाएगा। कंपनी ने बताया है कि वे इस ट्रेड फेयर में हॉल नंबर H16 के बूथ B31 पर मौजूद रहेंगे।

क्या खास होगा इस बार

इस प्रदर्शनी में SDLG अपने इलेक्ट्रिक व्हील लोडर्स, मोटर ग्रेडर्स, एक्सकेवेटर और डोजर्स जैसे दमदार मशीनों का पोर्टफोलियो शोकेस करेगी। कंपनी का मुख्य फोकस भारतीय बाजार की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इलेक्ट्रिफिकेशन और फ्यूल-एफिशिएंट यानी कम ईंधन में ज्यादा काम करने वाली टेक्नोलॉजी पर रहेगा।

भारत मार्केट पर कंपनी का फोकस

शेडोंग लिंगॉन्ग कंस्ट्रक्शन मशीनरी कंपनी के वाइस जनरल मैनेजर वांग शियाओहुई ने कहा कि भारत उनके लिए एक बेहद अहम बाजार है। देश में हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर और औद्योगिक विकास को देखते हुए वे यहां अपनी 'एफिशिएंसी फर्स्ट, लीडिंग टेक्नोलॉजी' वाली सोच के साथ काम कर रहे हैं।

नेटवर्क का होगा विस्तार

SDLG India के हेड ऑफ डीलर डेवलपमेंट और ब्रांड मार्केटिंग, सौम्य रंजन डैश ने कहा कि कंपनी भारतीय ग्राहकों को बेहतर प्रोडक्टिविटी और भरोसेमंद परफॉरमेंस देने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए कंपनी अपने सर्विस सेंटर और डीलर नेटवर्क को पूरे देश में तेजी से बढ़ा रही है ताकि ग्राहकों को किसी भी तरह की परेशानी न हो।

Event DetailsInformation
Event Namebauma CONEXPO INDIA 2026
DateSeptember 15-18, 2026
VenueIndia Expo Centre, Greater Noida
SDLG LocationHall H16, Booth B31
Key ProductsElectric Wheel Loaders, Excavators, Motor Graders, Dozers
सस्ता गाड़ी के लिए 👉👉👉Join Channel
Share:

Comments

Leave a comment