Simple One इलेक्ट्रिक स्कूटर की भारत में डिलीवरी होगी जल्द शुरू, सिंगल चार्ज में देगा 236KM की सबसे ज्यादा रेंज

Lakhan Sharma8 May 20232 min read0 viewsBike & Scotty
Simple One इलेक्ट्रिक स्कूटर की भारत में डिलीवरी होगी जल्द शुरू, सिंगल चार्ज में देगा 236KM की सबसे ज्यादा रेंज

Simple One Electric Scooter: नए सेगमेंट के साथ Simple Energy ने भारतीय बाजारों में कुछ समय पहले अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Simple One लांच किया था जिसका प्रोडक्शन अब कंपनी ने आधिकारिक रूप से भारतीय बाजारों में शुरू कर दिया है। हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार कंपनी जल्द ही अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारत में डिलीवरी के लिए उपलब्ध कराएगी जहां कुछ दिनों पहले कंपनी ने इसकी बुकिंग और बेबी को लेकर प्रतिक्रिया दी थी। कंपनी भारत में अपने इन इलेक्ट्रिक स्कूटर को 23 मई 2023 को आधिकारिक रूप से लांच करने वाली हैं जिसके बाद से इसकी डिलीवरी भी शुरू हो जाएगी। स्कूटर के आधिकारिक रूप से लांच होने से पहले इसके प्रोडक्शन को लेकर कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है जिसमें कंपनी Simple One Electric Scooter का प्रोडक्शन करते हुए दिख रही हैं।

Simple One Electric Scooter की जमकर हो रही तैयारियां

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सिंपल एनर्जी कंपनी ने अपने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को अपने भारतीय बाजारों में पोर्टफोलियो के अनुसार सबसे ऊपर रखा है जहां इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारतीय बाजारों में लॉन्च करने से पहले कंपनी ने चार्जिंग स्टेशनों का निर्माण भी कर रही है। वैसे तो Simple One Electric Scooter को कुछ वर्षों पहले ही भारतीय बाजारों में पेश कर दिया गया था लेकिन कंपनी भारत में इलेक्ट्रिक सेगमेंट के अपने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए ग्राहकों को पर्याप्त फैसिलिटी प्रदान करने के लिए चार्जिंग स्टेशन और कई अन्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए लगातार नए कार्य कर रही थी।

Simple One Electric Scooter सिंगल चार्ज में देगा 236 किलोमीटर की रेंज

आधुनिक नई टेक्नोलॉजी और आधुनिक सीमेंट के साथ सिंपल एनर्जी कंपनी ने अपने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारत में सबसे ज्यादा ड्राइविंग रेंज देने वाला बनाया है जहां इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के लॉन्च होने के पश्चात इस सेगमेंट की सबसे बड़ी कंपनियां Ola और Ather के मार्केट पर असर पड़ सकता है। कंपनी ने इसमे 4.8kWh की रिमूवेबल बैटरी पैक को 8.5kW इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया है जिसकी मदद से यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार चार्ज होने पर 236 किलोमीटर की दूरी तय करने में सक्षम है साथ ही इसी पावरट्रेन कंबीनेशन के जरिए स्कूटर 105 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप रफ्तार पकड़ने में भी सक्षम है। स्कूटर 2.85 सेकंड में 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है।

सस्ता गाड़ी के लिए 👉👉👉Join Channel
Share:

Comments

Leave a comment