2030 तक कुल 8 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने वाली है Suzuki, Burgman Street भी होगा लॉंच

TheAuto28 January 20231 min read16 viewsBike & Scotty

बीते दिनों Suzuki की आने वाली इलेक्ट्रिक स्कूटर की फोटो लीक हुयी है। हालाँकि कि यह सामने नहीं आया है कि इसे Burgman Street के नाम से लॉन्च किया जाएगा या फिर Access इलेक्ट्रिक। अब ऑटो मार्केट धीरे-धीरे पारंपरिक फ्यूल की बजाय इलेक्ट्रिक सेग्मेंट मे कदम रख रही है। Suzuki भी अपने आने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर की टेस्टिंग कर रही है। टेस्टिंग के दौरान स्कूटर की फोटो और कुछ अहम जानकारी भी सामने आई है।

कौन-सा होगा आने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

आपको बता दें कि Suzuki की Access और Burgman दो पहिया स्कूटर बाजारों में पहले से मौजूद है। एसा प्रतीत होता है कि Suzuki सबसे पहले Access इलेक्ट्रिक बाजारो मे पेश कर सकती है। कारण है कि Access, Burgman की तुलना में ज्यादा सस्ता और Suzuki का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर भी है।

सस्ता गाड़ी के लिए 👉👉👉Join Channel

Suzuki का क्या कहना है

कम्पनी ने आधिकारिक जानकारी देते हुए यह भी बताया है कि वर्ष 2030 तक Suzuki के कुल 8 इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजारो मे एंट्री कर लेंगे। हालाँकि पेट्रोल चलित स्कूटर भी जारी रहेंगे। लेकिन अब सुजुकी के 75 फीसदी इलेक्ट्रिक तो वही 25 फीसदी पेट्रोल स्कूटर देखने को मिलेगे। साथ ही स्कूटर के अलावा इलेक्ट्रिक बाइक भी बाजारो मे आने की उम्मीद है।

क्या जल्द ही लॉन्च होने वाला Burgman का नया वेरिएंट?

Suzuki अब जल्द ही भारतीय बाजार मे Burgman Street का नया वेरिएंट लॉन्च करने वाली है। कम्पनी ने सोशल मीडिया के माध्यम से आने वाले इस स्कूटर का टीजर भी जारी किया है। बाजार में पहले से मौजूद Burgman Street की तुलना में आने वाले इस स्कूटर की डिजाइन और फीचर्स मे अपग्रेड देखने को मिलेगा।

Share:

Comments

Leave a comment