कीमतों में वृद्धि के बाद Tata ने निकाल दीया इन कारों पर 35,000 का छूट ऑफर

TheAuto5 January 20231 min read15 viewsnews

Tata Cars Discount offer: टाटा मोटर्स ने साल 2022 के अंत में स्टॉक हटाओ सेल के बाद अब दोबारा अपने कारों पर बंपर डिस्काउंट ऑफर निकाल दिया है जिसके तहत टाटा के कुछ चुनिंदा मॉडल को आप ₹35000 तक की आकर्षक छूट के साथ खरीद पाएंगे। जहां कंपनी ने एक जनवरी 2023 से अपनी कारों के दामों में वृद्धि कर दी है लेकिन इस वृद्धि को ग्राहकों के ऊपर हावी ना करने के लिए कंपनी अपनी चुनिंदा कारों पर ऑफर निकाल रही है जिससे ग्राहकों को कार खरीदने में संतुष्टि मिले।

Tata Safari पर विशेष छूट ऑफर

टाटा मोटर्स के इस लेटेस्ट ऑफर के चलते ग्राहक Tata Safari को ₹35000 के बड़े डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं जिसमें 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 25,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट मिलता है। टाटा अपनी सफारी MY2022 पर भी ₹65000 तक का बंपर छूट दे रहा है जिसमें ₹40000 का एक्सचेंज बोनस और ₹25000 का कैश डिस्काउंट मिलेगा।

सस्ता गाड़ी के लिए 👉👉👉Join Channel

Tata Tigor और Tata Harrier पर भी ऑफर

Tata tigor के सभी पेट्रोल और सीएनजी वेरिएंट पर ₹20000 की आकर्षक छूट मिल रही है जिसमें ₹10000 का एक्सचेंज बोनस और ₹10000 का कैश डिस्काउंट शामिल है। वहीं टाटा की Tata Harrier की बात करें तो कंपनी इस कार पर ₹35000 की छूट दे रही है जिसमें ₹25000 का एक्सचेंज बोनस और ₹10000 का कैश डिस्काउंट शामिल है।

Tata Tiago और Tata altroz पर ऑफर

टाटा की कम कीमत में सबसे लोकप्रिय कार टाटा टियागो पर ₹20000 का बंपर डिस्काउंट मिल रहा है जिसका लाभ उठाते हुए ग्राहक काफी कम कीमत में इस कार्य को खरीद सकेंगे। वहीं टाटा अल्टरोज पर कंपनी ने ₹20000 का बंपर छूट ऑफर निकाला है जिसमें ₹10000 का कैश डिस्काउंट और ₹10000 का एक्सचेंज बोनस शामिल है।

Share:

Comments

Leave a comment