Tata Nexon की कीमत Hyundai Creta से 3 लाख कम फिर भी छोड़ पीछे, देखिये ऐसा क्या है खास

Lakhan Sharma21 March 20232 min read16 viewsCars

भारतीय बाजारों में ग्राहक आजकल उन्हें कारों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं जो कम बजट रेंज के भीतर बेहतरीन फीचर्स और आकर्षक डिजाइन में आती है। इसी सेगमेंट के साथ Hyundai Creta और Tata Nexon सबसे ज्यादा चर्चित कारें मानी जाती है जिनमें से हाल ही Tata Nexon सेलिंग के मामले मे आगे निकल चुकी है। इस बैटल में खास बात यह है कि टाटा नेक्सन कार ₹300000 तक की है काशी डिजाइन के मामले में भी बेहतर मानी जाती है।

Tata Nexon का छोटा डिजाइन आ रहा लोगो को पसंद

Tata Nexon की तुलना में Hyundai Creta का डिज़ाइन अधिक प्रीमियम है लेकिन टाटा नेक्सन अपने बाहरी डिजाइन से हुंडई क्रेटा को निश्चित रूप से टक्कर देती हैं। Hyundai Creta बोल्ड फ्रंट ग्रिल, शार्प हेडलैम्प्स और स्लीक लाइन्स हैं, जो इसे मॉडर्न और स्पोर्टी लुक देते हैं। दूसरी ओर, Tata Nexon का डिज़ाइन अधिक बॉक्सी है इसमें एक अद्वितीय ट्राई-एरो ग्रिल डिज़ाइन और एक डुअल-टोन रूफ विकल्प है।

सस्ता गाड़ी के लिए 👉👉👉Join Channel

इंजन के मामले मे कौन बेहतर

3 इंजन विकल्पों के साथ आने वाली हुंडई क्रेटा इंजन के मामले में टाटा नेक्सन से आगे रहती हैं जहां इसमें एक 1.5-लीटर एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, एक 1.4-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और एक 1.5-लीटर डीजल इंजन के दमदार ऑप्शन मिल जाते हैं। पेट्रोल इंजन या तो 6-स्पीड मैनुअल या 7-स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स से जुड़े होते हैं, जबकि डीजल इंजन 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है।

वही Tata की Nexon के दो इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध है: एक 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और एक 1.5-लीटर डीजल इंजन। दोनों इंजनों को 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

Tata Nexon Vs Hyundai Creta फिचर्स मे कौन बेहतर

Tata Nexon Vs Hyundai Creta की कड़ी मे इसका मुख्य फिचर है जहा Hyundai Creta की बात करें तो यह Apple CarPlay और Android Auto के साथ 10.25 इंच के टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक पैनोरमिक सनरूफ जैसे एडवांस फीचर से मिल जाते हैं वही डिजिटल फीचर्स की बात करें तो इसमें वायरलेस चार्जिंग, एयर प्यूरीफायर मिल जाता है । सेफ्टी फीचर्स के लिहाज से इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट और हिल-स्टार्ट असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Tata Nexon में 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रेन-सेंसिंग वाइपर्स और बहुत कुछ शामिल हैं। इसमें 6.5 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया गया है, जो क्रेटा में नहीं है। सेफ्टी के लिहाज से इसमें डुअल एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, हिल होल्ड कंट्रोल और बहुत कुछ मिलता है।

Creta और Nexon की कीमत

Hyundai Creta की कीमत ₹10.16 लाख से शुरू होती है जो ₹17.92 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है। दूसरी ओर, Tata Nexon की कीमत ₹7.19 लाख से ₹12.95 लाख (एक्स-शोरूम) तक है , जो इसे क्रेटा से अधिक किफायती विकल्प बनाता है।

Share:

Comments

Leave a comment