Nexon के बाद अब Tata Punch ने कर दिया यह कारनामा, ऐसा करने वाली बनी दूसरी कार

TheAuto17 January 20231 min read11 viewsnews

Tata की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV कार Tata Punch ने एक खिताब अपने नाम कर लिया है। Tata ने 5 सीटर SUV कार Punch को लगभग दो साल पहले 18 अक्तूबर 2021 को भारतीय बाजार मे लॉन्च किया था। तब से लेकर अभी तक इस कार की कुल 1,52,466 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई है। औसतन हर महीने Punch की 10,164 यूनिट्स को बिक्री हुयी।

10000 यूनिट की हुई बिक्री

बता दें कि Punch, Tata की सबसे सस्ती SUV कार है और शुरूआती दौर यानी कि पहले तीन महीनों में इसकी सेल्स 6 से 8 हजार के बीच थी, जो कि कुछ खास नहीं थी। नए साल के मौके पर जनवरी 2022 मे इस कार की लगभग 10 हजार यूनिट्स की बिक्री हुयी। फिर फरवरी 2022 मे सेल्स मे मामूली सी गिरावट देखने को मिली। तब से अब तक हर महीने इस SUV कार की हर महीने 10 हजार से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री होती आ रही है।

सस्ता गाड़ी के लिए 👉👉👉Join Channel

1 लाख सेल्स का किया आकड़ा

Punch के नाम पर सबसे पहले 1 लाख सेल्स का आकड़ा पार करने का रिकॉर्ड भी है। इसकी अपार सफलता के पीछे कम कीमत पर मिलने वाले फीचर्स है। ग्लोबल NCAP द्वारा आयोजित सेफ्टी क्रैश टेस्ट मे इस कार को 5 मे से 5 स्टार भी मिले हैं।

कम बजट के अंदर बेहतरीन विकल्प

Tata Punch मे 3 सिलेंडर वाला 1.2 Revotron इंजन मिलता है, जो कि 86PS की पावर के साथ 113Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट कर सकता है। ट्रांसमिशन के लिए मैनुअल के अलावा ऑटोमेटिक गियरबॉक्स भी मिलता है।
कीमत की बात की जाए तो, Punch की एक्स शोरूम कीमत 6 लाख रुपये से शुरू हो कर 9.54 लाख रुपये तक जाती है।

Share:

Comments

Leave a comment