2023 के ऑटो एक्सपो में ADAS फीचर से लैस Tata Safari Facelift, जानिये लॉंच से जुड़ी अपडेट

TheAuto26 December 20222 min read13 viewsnews

Tata Safari Facelift Launch Update: सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली 7 सीटर टाटा सफारी फेसलिफ्ट के कुछ दिनों पहले लीक हुयी फोटो से यह कन्फर्म हो गया है कि इसमें ADAS फीचर्स भी मिलने वाले है। जनवरी 2023 मे होने वाले ऑटो एक्सपो शो में टाटा सफारी फेसलिफ्ट और टाटा Harrier की झलक देखने को मिल सकती है।

Tata Safari Facelift Latest Update

Tata Safari Facelift Launch Update
सस्ता गाड़ी के लिए 👉👉👉Join Channel

पहले भी कई बार टेस्टिंग के दौरान इस कार के फोटो लीक हुए थे। हालांकि इस बार यह कन्फर्म हो चुका है कि टाटा के इस फ्लैगशिप मॉडल में आगे वाले बम्पर के निचले हिस्से के पास ADAS रडार देखने को मिलेगा।

महिंद्रा की Scorpio-N और XUV700 की बढ़ती मांग के कारण महिंद्रा प्रोडक्शन की गति को तेज कर रही है। यह टाटा के लिए चिंता का विषय है, क्यूंकि महिंद्रा की नयी SUV सेग्मेंट की कारें टाटा की सेल्स को धीरे धीरे खत्म कर रहीं हैं।

Tata Safari Facelift Features

Tata Safari के इस फेसलिफ्ट वर्जन मे डिजाइन के मामले में इंटीरियर के साथ एक्सटीरियर मे बदलाव देखने को मिलेंगे। इंफोटेनमेंट सिस्टम मे अपग्रेड और 360-डिग्री सराउंड कैमरा जैसे कई फीचर्स से लैस होने वाली है।

Tata Safari Facelift की प्राइस सेग्मेंट मे कई अन्य गाड़ियां जैसे Toyota Innova Hycross, MG Astor और Honda City e:HEV ADAS फीचर के साथ आती है। आने वाले समय में Hyundai Verna और Kia Seltos भी इस लिस्ट में शामिल होने वाली है।

Tata Safari Facelift Engine

बता दें कि Tata Safari 2.0 लीटर डीजल इंजन के साथ आती है, जो कि 167.67bhp की पावर के साथ 350Nm का टॉर्क जनरेट करने मे काबिल है। इस 7 सीटर SUV की एक्स शोरूम कीमत 15.45 लाख रुपये से शुरू हो कर 23.76 लाख रुपये तक जाती है।

Share:

Comments

Leave a comment