इस नए एडिशन के साथ पेश हुई Tata Safari, देखिए हुए क्या बदलाव

TheAuto15 January 20231 min read17 viewsnews

Tata Motors ने ग्रेटर नोएडा में आयोजित ही रहे ऑटो एक्सपो 2023 शो मे Safari SUV का रेड डार्क एडिशन पेश किया है। इस 7 सीटर SUV का डार्क एडिशन बाजार में पहले से मौजूद था, लेकिन अब कम्पनी ने रेड एसेंट के साथ रेड डार्क एडिशन पेश किया है।

Safari Red Dark एडिशन की डिजाइन और लुक

Tata Safari SUV का काले और लाल रंग का मिक्सचर इसे शानदार लुक देता है, जो कि हर किसी को पसन्द आने वाला है। SUV की एक्स्टीरियर डिजाइन स्टैंडर्ड मॉडल के समान ही है। हालाँकि कुछ छोटे-छोटे बदलाव देखने को मिलते हैं। जिनमे ब्लैक-आउट ग्रिल के हेक्सागोनल एलीमेंट और लाल-पेंट ब्रेक कैलीपर्स के साथ रेड थीम शामिल है।

सस्ता गाड़ी के लिए 👉👉👉Join Channel

इस पावरट्रेन विकल्प के साथ होगा उपलब्ध

बाजार में पहले से मौजूद Tata Safari और इस red dark एडिशन के पावरट्रेन मे कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिलता है। Tata safari मे 2.0 लीटर क्रयोटेक ट्रर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन मिलता है, जो कि 170PS की अधिकतम पावर के साथ 350Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करने मे सक्षम है। ट्रांसमिशन के लिए 6-स्पीड मैनुअल के अलावा 6-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलता है।

Safari Red Dark मे फिचर्स

Safari के इस रेड डार्क एडिशन के कुछ फीचर्स मे जबरदस्त अपग्रेड देखने को मिलता है, जिनमे बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, अपडेटेड डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, 360 डिग्री सराउंड व्यू कैमरा और ADAS फीचर शामिल है। Tata ने आधिकारिक जानकारी दी है कि यह कार इसी वर्ष लॉन्च होने वाली है ।

Share:

Comments

Leave a comment