नए पेट्रोल वेरिएंट के साथ टाटा पेश करेगी Harrier और Safari, देखिए क्या होगा खास

TheAuto20 January 20232 min read16 viewsnews

ग्रेटर नोएडा में आयोजित हो रहे ऑटो एक्सपो 2023 शो मे Tata ने ना केवल नए वाहन पेश किए है, बल्कि पहले से आने वाली कारों के दो नए पावरट्रेन भी पेश किए है। यह दोनों ही पेट्रोल इंजन्स है। जिनमे 1.2 लीटर यूनिट और 1.5 लीटर यूनिट शामिल है और संभावना है कि इन्हें Tata की SUV कारों मे प्रयोग किया जाएगा।

इन इंजन्स मे एडवांस्ड कंम्बसन सिस्टम के साथ हाई प्रेशर गैसोलिन डायरेक्ट इंजेक्शन तकनीकी का उपयोग किया गया है। साथ ही यह दोनों इंजन्स अल्यूमीनियम से बने हुए हैं, जो कि इनके वजन को कम करने के साथ मजबूती को बढ़ाने का काम भी करता है।

तकनीकी में बदलाव के साथ भी होगी पेश

सस्ता गाड़ी के लिए 👉👉👉Join Channel

अन्य तकनीकी बदलावों मे डुअल-कैम पासिंग, वेरिएबल ऑइल पम्प और अपग्रेड हुआ एगजोस्ट शामिल है। दोनों ही इंजन्स से कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए एगजोस्ट पर खास ध्यान दिया गया है। साथ ही इन इंजन्स मे वाल्व ट्रेन और टाइमिंग चैन की मेंटीनेंस को बिल्कुल फ्री कर दिया गया है।उपलब्

यह होगा नया पेट्रोल इंजन पावरट्रेन

पहला तीन सिलेंडर वाला 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन है, जो कि 5000rpm पर 123bhp की पावर और 1700-3500rpm पर 225Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट कर सकता है। वही दूसरा चार सिलेंडर वाला 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन है, जो कि 5000rpm पर 168bhp की पावर और 2000-3500rpm पर 280Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट कर सकता है।

डीजल वैरीअंट के साथ मार्केट में उपलब्ध

Tata की Harrier और Safari, दोनों SUV कारें सिर्फ डीजल वेरिएंट के साथ ही बाजारो मे उपलब्ध है। वही अन्य कंपटीटर SUV डीजल के अलावा पेट्रोल वेरिएंट मे भी बाजारों में उपलब्ध है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि Tata के यह आने वाले दोनों पेट्रोल इंजन्स Safari और Harrier जैसी SUV कारों मे देखने को मिल सकते हैं।

Share:

Comments

Leave a comment