Tata की इन 2 कारों को आँखे बन्द कर खरीद रहे लोग, कीमत मात्र 6 लाख रुपये से शुरू

Lakhan Sharma30 March 20232 min read11 viewsnews

Tata Top Selling Cars: भारत मे Tata कंपनी के गानों को एक निश्चित बजट सेगमेंट में खूब पसंद किया जाता है जहां कंपनी ने भारतीय बाजारों में नए सेगमेंट के साथ अपनी कई बेहतरीन फीचर्स वाली कारों को लॉन्च किया है। टाटा अपनी इन्हीं नए सेगमेंट वाली कारों की वजह से भारत में टॉप सेलिंग कार कंपनियों की लिस्ट में काफी समय से पहले और दूसरे नंबर पर बना हुआ है। हाल ही में कंपनी ने अपने फरवरी 2023 में हुए सेल्स के आंकड़े को जारी किया है जिसमें साफ पता चलता है कि टाटा कंपनी की केवल 2 कारों को ही मार्केट में अन्य कंपनी की सभी सेल्स के बराबर पसंद किया जा रहा है। इन में Tata Nexon और Tata Punch शामिल है।

Tata Punch और Nexon की जमकर हुई बिक्री

टाटा कंपनी द्वारा फरवरी 2023 में हुए सेल्स के आंकड़ों को हाल फिलाल में जारी किया गया है जिनमें इन दोनों कारों ने सेल्स में बेहतर प्रदर्शन किया है। फरवरी 2023 में Tata Nexon दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV रही है इसकी 13,914 यूनिट्स बिकी हैं जो फरवरी 2022 में बिकी 12,259 यूनिट्स के मुकाबले 13.50 प्रतिशत अधिक है। वहीं टाटा कंपनी की ही सबसे चर्चित कारों में शामिल Tata Punch सेल्स के मामले में तीसरे नंबर पर रही जिसने फरवरी 2023 में 11,169 यूनिट्स की बिक्री हासिल की है जो इसी महीने के फरवरी 2022 9,592 यूनिट्स की बिक्री से 16.44% की वृद्धि में है।

दोनों कारों मे क्या खास

Tata Nexon की कीमत 7.80 लाख रुपये से शुरू होती है और 14.35 लाख रुपये तक जाती है। Tata Nexon को 65 वेरिएंट में पेश किया गया है – Nexon का बेस मॉडल XE है और Tata Nexon XZA Plus LUXS Red Dark Diesel AMT का टॉप वेरिएंट है, जिसकी कीमत 14.35 लाख रुपये है। Tata पंच की कीमत रुपये 6 लाख से शुरू होती है जो 9.47 लाख रुपये तक जाती है। टाटा पंच को 26 वेरिएंट्स में पेश किया गया है – पंच का बेस मॉडल प्योर है और टाटा पंच क्रिएटिव एएमटी इरा डीटी का टॉप वेरिएंट है।

सस्ता गाड़ी के लिए 👉👉👉Join Channel
Share:

Comments

Leave a comment