Toyota ने पकड़ ली Maruti की राह, लॉंच करेगा पहली इलेक्ट्रिक कार, फिचर्स और रेंज मे होगी सबसे बेहतर

TheAuto29 January 20232 min read15 viewsnews

भारत और वैश्विक स्तर पर सबसे ज्यादा वाहन बेचने वाली कंपनी Toyota अब इलेक्ट्रिक सेगमेंट में भी प्रवेश कर चुकी है जहां कंपनी नए फीचर्स और सेगमेंट के साथ अपनी इलेक्ट्रिक कार BZ4X 2023 को भारत में लॉन्च करने वाली है। BZ4X टोयोटा का पहला इलेक्ट्रिक कार है जिसे E-TNGA प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। कंपनी पहले ही भारतीय बाजारों मैं अपनी सबसे चर्चित कार फॉर्च्यूनर और टोयोटा इनोवा को पेश कर चुकी है जिसके बाद इलेक्ट्रिक सेगमेंट में कदम रखते हुए कंपनी एक बार फिर भारतीय ग्राहकों को कैप्चर करने में लगी हुई है।

Toyota BZ4X का रेंज और बैटरी

BZ4X को Toyota मे नई टेक्नोलॉजी के साथ निर्मित किया है जो इसे अन्य कारों से बिल्कुल अलग बनाता है इसकी सबसे खास विशेषता यह है कि यह दो इलेक्ट्रिक मोटर्स द्वारा संचालित होती है। जिसमें आगे की तरफ और एक पीछे की तरफ होगा। इन पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर के चलते यह कार ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आएगी। BZ4X की एक बार चार्ज करने पर 482 KM की अनुमानित रेंज देगी।

सस्ता गाड़ी के लिए 👉👉👉Join Channel

बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स के साथ होगी लॉन्च

आजकल बाजारों में कारों को सबसे ज्यादा सेफ्टी फीचर्स के साथ देखा जा रहा है जहां BZ4X मैं टोयोटा की सबसे लेटेस्ट एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) फीचर को लगाया जाएगा साथ ही इसमें लेन डिपार्चर अलर्ट, आपातकालीन ब्रेकिंग और एक बेहतर केबिन होगा जिसमें दुर्घटना की संभावना कम होगी हैं।

डिजाइन में आकर्षक और स्पोर्टी लुक

डिजाइन के मामले में टोयोटा की नई कार आकर्षक और स्पोर्टी दिखने वाली कार है। कार के फ्रंट में एक बोल्ड ग्रिल है जो तेज एलईडी हेडलाइट्स द्वारा फ्लैंक किया गया है। साथ ही इसमें बड़े अलॉय व्हील लगे हैं जो स्पोर्टी लुक देते हैं। BZ4X में एक पैनोरमिक सनरूफ भी है जो टोयोटा की कार में सबसे एडवांस है। BZ4X का इंटीरियर नई टेक्नोलॉजी के साथ निर्मित है जिसमें बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन लगी है जो नेविगेट करने में आसान है और नेविगेशन, ऑडियो और कार में विशेष सेटिंग फीचर्स देगी। साथ ही इसमें एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी होगा।

Share:

Comments

Leave a comment