Toyota ने जारी की Innova Crysta डीजल की कीमतें, जाने कार से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी

Lakhan Sharma14 March 20231 min read11 viewsCars

Innova Crysta Diesel Price: Toyota ने कुछ ही महीनों पहले अपनी दमदार MPV Innova Crysta डीजल को बंद कर दिया था। लेकिन अब कम्पनी फिर से इस MPV को नए अवतार और नए नाम के साथ फिर से बाजार में उतारा गया है। बीते दिनों कम्पनी ने इस कार की कीमतों की घोषणा की है, जिसकी जानकारी आज हम आपको देने वाले हैं। साथ ही इस कार के पावरट्रेन, और फीचर्स की भी जानकारी देने वाले हैं।

कार की वेरिएंट के अनुसार कीमते –

Toyota ने इस कार को 2 ट्रिम्स, G और GX के साथ 7 और 8 सीटर के अनुसार कुल 4 वेरिएंट्स मे पेश किया गया है। G 7 सीटर की एक्स शोरूम कीमत 19.13 लाख रुपए, G 8 सीटर की एक्स शोरूम कीमत 19.18 लाख रुपये, GX 7 सीटर की एक्स शोरूम कीमत 19.99 लाख रुपये और GX 8 सीटर की एक्स शोरूम कीमत 20.04 लाख रुपये तय की गई है।

सस्ता गाड़ी के लिए 👉👉👉Join Channel

कार का पावरट्रेन –

Toyota Innova Crysta मे चार सिलेंडर वाला 2.4-लीटर ट्रर्बो डीजल इंजन मिलता है, जो कि 148bhp की पावर के साथ अधिकतम 360Nm का टॉर्क जनरेट करने मे सक्षम है। ट्रांसमिशन के लिए 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स भी मिलता है। Toyota ने इस अपडेटेड मॉडल से 2.7 लीटर पेट्रोल इंजन का विकल्प हटा दिया गया है।

Innova Crysta के फीचर्स –

फीचर्स के मामले में भी Innova Crysta मे कोई कमी नहीं है, इसमें MID स्पीडोमीटर, वायरलेस डोर लॉक, पावर विंडो, मैनुअल AC जैसे फीचर्स मिलते हैं। वही 16-इंच के स्टील व्हील भी कार के लुक को और ज्यादा शानदार बना देते हैं। सेफ्टी के लिए भी इस कार मे खास फीचर्स मिलते हैं, जिसमें 3 एयरबैग्स, EBD के साथ ABS, ब्रेक असिस्ट, हिल स्टार्ट असिस्ट, सीट बेल्ट वार्निंग, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकिंग जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।

Share:

Comments

Leave a comment