नहीं कर पाएंगे बुक ! टोयोटा ने बंद कर दी अपनी इन 2 कार की बुकिंग, जानिए बुकिंग बंद करने की वजह

TheAuto31 January 20231 min read10 viewsnews

भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनियों में शामिल टोयोटा ने हाल ही में अपनी दो नई कारों की बुकिंग अस्थाई रूप से बंद कर दी है जहां अब कंपनी के अगले आदेश के बाद ग्राहक इन दोनों कारों की बुकिंग कर सकेंगे। Toyota ने हाल फिलहाल में हाइब्रिड टेक्नोलॉजी और नए सेगमेंट के साथ Toyota Urban Cruiser Hyryder और Toyota Innova Hycross को भारत में लांच किया था जिसके बाद ग्राहकों ने इन कारों पर कुछ ही दिनों में बुकिंग के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। अब ऐसे में कंपनी अपने मेंटेनेंस के लिए अस्थाई रूप से इनकी बुकिंग बंद कर चुकी हैं।

अधिक डिमांड के चलते बुकिंग बंद

टोयोटा कंपनी का कहना है कि अभी इन दोनों SUV को सप्लाई से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी है जहां कंपनी डिमांड के अनुसार अपनी इन कारों को सप्लाई नहीं कर सकती हैं। ऐसे में कंपनी ने हाल फिलहाल में अपनी कारों पर वेटिंग पीरियड का भी इजाफा किया था जहां अब अस्थाई रूप से इन दोनों कारों की बुकिंग को रोक दिया गया है।

कुछ मॉडल की बुकिंग चालू

हालांकि Toyota ने इन दोनों कारों के कुछ मॉडल की बुकिंग चालू रखी है जहां Toyota Urban Cruiser Hyryder के माइल्ड हाइब्रिड मॉडल को ग्राहक अभी भी बुक कर सकते हैं। साथ ही Toyota Innova Hycross के बेस्ट मॉडल और कुछ पेट्रोल मॉडल पर कंपनी ने बुकिंग खुली रखी है। ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी अपने इन मॉडल की बुकिंग फुल होने के बाद जल्द ही अस्थाई रूप से बुकिंग रोकने का फैसला ले सकती हैं।

सस्ता गाड़ी के लिए 👉👉👉Join Channel
Share:

Comments

Leave a comment