टोयोटा ने दिखाई पर्यावरण के प्रति जागरूकता, ऑटो एक्सपो 2023 मे कन्फर्म की एंट्री

TheAuto26 December 20221 min read15 viewsnews

टोयोटा ऑटो एक्सपो 2023 में लेगा कंफर्म एंट्री

toyota will have confirmed entry in auto expo 2023

Toyota New Plan: जनवरी 2023 मे आयोजित होने वाले ऑटो एक्सपो शो में टोयोटा किर्लोस्कर मोटर भी भाग लेने वाली है। जापानी कार निर्माता कंपनी इस शो में उच्च स्तरीय टेक्नोलॉजी के साथ एक नया लाइन अप लॉन्च कर सकती है। टोयोटा का स्टाल इस बार तीन भागों में विभाजित होगा, पहला टेक्नोलॉजी, दूसरा इमोशनल और तीसरा एनवायरनमेंट।

सस्ता गाड़ी के लिए 👉👉👉Join Channel

सेल्फ चार्जिंग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक कार

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर का टेक्नोलॉजी जोन एक नई वैरायटी की सेल्फ चार्जिंग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक कार, प्लग-इन हाइब्रिड वाहन, फ्यूल-सेल हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहन, फ्लेक्स फ्यूल हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहन और हाइड्रोजन आधारित।

युवाओं को आकर्षित करेगा

वहीं इमोशनल जोन, SUV कारों का एक एसा लाइन अप पेश करेगा, जो यंग ग्राहको को आकर्षित करेगा। एनवायरनमेंट जोन कपंनी का पर्यावरण के प्रति जागरूकता को प्रदर्शित करेगा। साथ ही सस्टेनेबल समाज के निर्माण के लिए पेट्रोल डीजल की इलेक्ट्रिक और हाइड्रोजन पावर वाले वाहनों पर भी ध्यान देगा।

कम्पनी के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट अतुल सूद का कहना है कि ” हम अब एसे माॅडल पर काम कर रहे है, जो कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचाये बिना ग्राहको की जरूरत पूरा कर सके। 20 लाख से अधिक ग्राहको के परिवार के साथ हम टेक्नोलॉजी मे विकास के साथ सुरक्षित वाहनों की ओर बढ़ रहे हैं।”

Share:

Comments

Leave a comment