TVS Apache 165 RP महज़ 17 हजार के डाउन-पेमेंट पर खरीदे, आकर्षक डिजाइन के साथ देगी 50 किमी का माइलेज

Lakhan Sharma22 April 20231 min read0 viewsBike & Scotty
TVS Apache 165 RP महज़ 17 हजार के डाउन-पेमेंट पर खरीदे, आकर्षक डिजाइन के साथ देगी 50 किमी का माइलेज

TVS Apache 165 RP Offer: भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट मे दिन पर दिन कई सारी ऑटोमोबाइल कम्पनियां एक से बढ़कर एक बाइक लॉन्च करती रहती है। 165cc के सेग्मेंट कुछ चुनिंदा बाइक्स ही मौजूद है, जिसमें से TVS Apache 165 RP कई लोगों की पहली पसन्द है। इस बाइक को महज 17,000 रुपये के डाउन-पेमेंट पर घर ला सकते हैं। आज हम आपको इस बाइक के साथ साथ इसे खरीदने की सम्पूर्ण जानकारी देने वाले हैं।

TVS Apache 165 RP पावरट्रेन और माइलेज –

TVS Apache 165 RP मे 164.9cc का फोर स्ट्रोक ऑयल कूल्ड इंजन मिलता है, जो कि 19.2PS की पावर के साथ 8.2Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करने मे सक्षम है। वही अगर माइलेज की बात की जाए तो, यह बाइक 45 से लेकर 50 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देने मे सक्षम है। 123 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड के साथ यह बाइक सिर्फ 15.16 सेकंड मे 0 से 100kmph की गति पकड़ सकती है।

सस्ता गाड़ी के लिए 👉👉👉Join Channel

TVS Apache 165 RP की एक्स शोरूम और ऑन रोड प्राइस –

इस बाइक की राजधानी दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 1,45,000 रुपये है। वही अगर ऑन रोड प्राइस की बात करे तो, RTO के 14,500 रुपये, इंश्योरेंस चार्ज के 11,128 रुपये मिलाकर ऑन रोड कीमत लगभग 1,70,698 रुपये होती है। यह कीमत राजधानी दिल्ली के अनुसार है, राज्य के अनुसार यह थोड़ी बहुत ऊपर नीचे भी हो सकती है।

डाउन-पेमेंट और EMI –

यह बाइक खरीदने पर 17, 000 रुपये का डाउन-पेमेंट करना होगा। इसके अलावा बचे 1,53,628 रुपये की EMI करनी होगी। 9.1% प्रतिशत ब्याज दर से 36 महीनों के लिए प्रतिमाह 4,936 रुपये की किस्त जमा करनी होगी। हालांकि विभिन्न बैंकों और क्रेडिट कार्ड के अनुसार ब्याज दर के साथ साथ अवधि में बदलाव हो सकता है।

Share:

Comments

Leave a comment