Tvs Iqube St धमाकेदार अंदाज में होगा भारत में लॉन्च, ड्राइविंग रेंज बढ़कर पहुंच गया 143 किलोमीटर

Lakhan Sharma22 April 20232 min read0 viewsBike & Scotty
Tvs Iqube St धमाकेदार अंदाज में होगा भारत में लॉन्च, ड्राइविंग रेंज बढ़कर पहुंच गया 143 किलोमीटर

TVS iQube ST: भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में आजकल स्कूटर निर्माता कंपनियां अपने पुराने सबसे चर्चित इलेक्ट्रिक स्कूटर को नए वेरिएंट में पेश करते हुए निश्चित रूप से ग्राहकों को आकर्षित करने में लगी हुई हैं जहां अब एक बार फिर भारत की मशहूर कंपनी TVS ने जल्द ही अपने सबसे ज्यादा बिकने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर Iqube को नए अवतार में लॉन्च करने का फैसला लिया है जिसे TVS iQube ST का नाम दिया गया है। पहले के मुकाबले यह इलेक्ट्रिक स्कूटर अधिक ड्राइविंग रेंज के साथ आएगा जिसमें अब ग्राहकों को एक बार चार्ज करने पर स्कूटर की रेंज 143 किलोमीटर मिलेगी। इससे पहले भी कंपनी ने मार्केट में अपने इस स्कूटर के साथ अन्य इलेक्ट्रिक विकल्प उतारने के संकेत दिए थे लेकिन हाल फिलहाल में ऐसा कोई अधिकारी अपडेट सामने नहीं आया है।

TVS iQube ST लुक मे देगा सभी को मात

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में पहले कंपनी ने सामान्य डिजाइन रखा था जिसे ग्राहकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। खास बात तो यह है कि सामान्य डिजाइन के साथ भी इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारतीय बाजारों में सबसे ज्यादा बिक्री हासिल करने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर की लिस्ट में जाना जाता है। लेकिन अब कंपनी इसके डिजाइन सेगमेंट में हल्का परिवर्तन करते हुए इसमें चौड़ी स्पेस के लिए बनाया है जिसे बाहरी तौर पर आकर्षक डिजाइन से ग्राहकों का बेहतर रिस्पांस मिलेगा। इसमें 90/90 फ्रंट और रियर टायर के साथ 12-इंच के अलॉय व्हील्स मिलते है । साथ ही SG वेरिएंट में 32-लीटर का अंडरसीट स्टोरेज कम्पार्टमेंट भी मिलेगा।

सस्ता गाड़ी के लिए 👉👉👉Join Channel

TVS iQube ST सिंगल चार्ज में चलेगा 143 किलोमीटर

TVS iQube ST में 4.56 kWh की पावरफुल लिथियम आयन बैटरी जिसकी मदद से यह स्कूटर सिंगल चार्ज में 145 किलोमीटर की रेंज तय करने में सक्षम है साथ ही यह बैटरी मात्र 4 घंटे में 0 से 80% तक चार्ज हो जाती हैं ।
इसमें 3kW का इलेक्ट्रिक मोटर लगाया गया है जिसकी मदद से टीवीएस आइक्यूब का यह वैरीअंट 82 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने में सक्षम है।

TVS iQube ST के फिचर्स

टीवीएस कंपनी ने अपने इस स्कूटर को बेहतरीन डिजिटल फीचर्स के साथ बनाया है जिसमें आधुनिकीकरण के चलते कई फीचर सेट किए गए हैं जो आमतौर पर एक स्मार्टफोन में होते हैं। इसमें iQube ST में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और काल अलर्ट जैसे फिचर्स मिलते है। थेफ्ट अलर्ट, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, राइड मोड और
पार्किंग सेंसर जैसे कई आधुनिक फीचर्स भी मिलते हैं।

Share:

Comments

Leave a comment