F77 के बाद Ultraviolet ने पेश की F99 बाइक, 200Km की है टॉप स्पीड देखिये फिचर्स

TheAuto13 January 20231 min read14 viewsBike & Scotty

इलेक्ट्रिक टू व्हीलर सेग्मेंट मे Ultraviolet एक ऐसी कपंनी है, जो इसमें एक नया दौर लाने की तैयारी मे है। 2016 मे स्थापना के बाद से कंपनी ने रिसर्च और डिवेलपमेंट के माध्यम से स्वयं की मोटर, बैट्री और अन्य कंम्पोनेंट का निर्माण खुद से किया है। Ultraviolet को देश की पहली हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक बाइक, F77 के निर्माण का श्रेय भी जाता है। ऑटो एक्सपो 2023 मे Ultraviolet ने एक और दमदार बाइक F99 को पेश किया है।

ultraviolette f99 का डिजाइन और लुक

इलेक्ट्रिक रेसिंग बाइक होने की वजह से F99 की स्पोर्टी डिजाइन होने वाली है। Ultraviolet का कहना है कि उन्होंने मोटोस्पोर्ट और एविएशन मे ऐरोडायनामिक्स के लिए प्रयोग की जाने वाली तकनीकी का F99 मे उपयोग किया गया है। डिजाइन के मामले में यह बाइक बाजार में मौजूद प्रीमियम स्पोर्ट्स बाइक को आसानी से टक्कर दे सकती है।

सस्ता गाड़ी के लिए 👉👉👉Join Channel

ultraviolette f99 का पॉवर और टॉप स्पीड

F99 मे प्रयोग किए जाने वाली बैट्री और इलेक्ट्रिक मोटर Ultraviolet की ही होने वाली है। हालाँकि इससे जुड़ी सटीक जानकारी सामने नहीं आयी है, लेकिन यह बाइक 65bhp के अधिकतम पावर आउटपुट के साथ 200kmph की टॉप स्पीड के साथ आने वाली है।

ultraviolette f99 के फिचर्स

महज इलेक्ट्रिक रेसिंग बाइक होना ही इसे अन्य सभी बाइक से अलग बनाता है। साथ ही इसकी ऐरोडायनामिक्स तकनीकी यूनिक फीचर होने वाली है। इस बाइक की डिजाइन मे राइडर के कंफर्ट का पूरा ध्यान रखा गया है। लॉन्च के समय प्रीमियम स्पोर्ट बाइक और इलेक्ट्रिक बाइक मे मिलने वाले लगभग सभी फीचर्स F99 मे भी देखने को मिलेंगे।

Share:

Comments

Leave a comment