क्रिकेट के साथ कारों के कलेक्शन में भी विराट कोहली नंबर वन, दुनिया की सबसे महंगी कारों का बेशुमार शोक

TheAuto3 January 20231 min read12 viewsnews

Virat Kohli Car Collection: पूर्व कप्तान और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली आए अलग अलग कारणो और कारनामों से मीडिया मे छाए रहते है। महेंद्र सिंह धोनी की तरह इन्हें भी मोटर गाड़ियों से बहुत ज्यादा लगाव है। आज हम आपको मशहूर क्रिकेटर विराट कोहली के कार कलेक्शन की जानकारी देने वाले है। विराट कोहली Audi, कार निर्माता के ब्रांड एंबेसडर भी है। जिस वजह से इनके कार कलेक्शन मे Audi की एक से ज्यादा कारें शामिल है।

1. Audi R8 LMX

2.97 करोड़ की कीमत वाली यह कार, विराट के कलेक्शन मे सबसे तेज कार है। इस कार मे 5.2 लीटर V10 इंजन की पावर मिलती है। दुनियाभर में इस कार की सिर्फ 99 यूनिट्स का प्रोडक्शन किया गया, जिसमें से पूरे साउथ एशिया में सिर्फ विराट कोहली के पास यह कार है। 320kmph की टॉप स्पीड के साथ यह कार सिर्फ 3.4 सेकंड मे 0 से 100kmph की गति पकड़ सकती है।

सस्ता गाड़ी के लिए 👉👉👉Join Channel

2. Range Rover Vogue

2.27 करोड़ की कीमत वाली इस SUV कार मे विराट कोहली को कई बार उनकी पत्नि अनुष्का शर्मा के साथ देखा गया है। विराट के पास इस कार का टॉप-एंड डीजल वेरिएंट है। जिसमें 4.4 लीटर SDV8 इंजन मिलता है। यह 335BHP की पावर के 740Nm का टॉर्क जेनरेट करने मे सक्षम है।

3. Bentley Flying Spur

1.7 करोड़ की कीमत वाली इस Bentley कार की खासियत इसका नंबर है, जो कि 1818 है। इस कार मे 6.0 लीटर W12 इंजन मिलता है और टॉप स्पीड 333kmph है।

4. Audi Q7

72.9-80.95 लाख की कीमत वाली Audi की यह लग्ज़री कार भी विराट कोहली के कार कलेक्शन मे शामिल है। इस कार मे 3 लीटर V6 डीजल इंजन, जो कि 8-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ मिलता है।

Share:

Comments

Leave a comment