साल के अंत में सबसे बड़े कार डिस्काउंट, Jeep और Skoda की कारों पर 2.5 लाख की छूट

TheAuto25 December 20222 min read13 viewsCars

साल के अंत में इन कारों पर बंपर डिस्काउंट ऑफर

Year Ender Best Discount offers: 2022 अब अपनी समाप्ति की ओर बढ़ रहा है और इस मौके पर कई कार कंपनियां नए और फ्रेश साल की शुरुआत एक फ्रेश स्टॉक से से करना चाहती है। मौजूदा समय में स्टॉक मे उपलब्ध कारों पर अविश्वसनीय डिस्काउंट्स और ऑफर्स से अपने ग्राहको के जी को ललचा कर पुराना स्टॉक खाली करना चाहती है।

अगर आप का एक नयी कार लेने का थोड़ा सा भी मन कर रहा है तो, इससे बेहतर समय और मौका शायद ही आए। जी हां, इस वर्ष के डिस्काउंट ऑफर्स बीते वर्ष से भी कई ज्यादा बड़े और अच्छे है। मारुति सुजुकी, टाटा सहित कई अन्य देशी विदेशी कार कंपनियां लगभग अपनी सभी हेचबैक, सेडान और SUV कारों पर आकर्षक ऑफर दे रही है।

सस्ता गाड़ी के लिए 👉👉👉Join Channel

1. JEEP Meridian

Jeep की यह SUV कार इसी साल के शुरुआती दौर में लॉन्च हुयी थी। इसमें 2.0 लीटर डीजल इंजन मिलता है, जो कि 170HP की पावर जनरेट करता है। यह कार 2 वेरिएंट यानी कि 6-स्पीड मैनुअल और 9-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मे उपलब्ध है। इस कार की खरीदारी पर आपको 2.5 लाख तक का अभी तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट ऑफर मिलेगा।

2. JEEP Compass

Jeep की सबसे ज्यादा पॉपुलर कारों मे से एक Jeep compass पर अभी साल का सबसे बड़ा और दमदार ऑफर दिया जा रहा है। यह कार खरीदने पर आपको 1.5 लाख तक का डिस्काउंट मिलेगा। Jeep की यह कार 2 इंजन ऑप्शन मे उपलब्ध है, पहला 1.4 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन, 163HP की पावर जनरेट कर सकता है और दूसरा 2.0 लीटर डीजल इंजन, 173HP की पावर जनरेट कर सकता है। इंजन के अनुसार इस कार मे आपको 6-स्पीड मैनुअल, 7-स्पीड DCT और 9-स्पीड अॉटोमेटिक गियरबॉक्स मिलता है।

3. Skoda Kushaq

Global NCAP द्वारा आयोजित सेफ्टी रेटिंग टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग वाली Skoda की SUV कार Kushaq पर भी काफी बढ़िया ऑफर मिल रहा है। इसकी खरीदारी पर ग्राहको को 1.25 लाख तक की छुट मिल सकती है। कंपनी की ओर से यह कार 2 इंजन ऑप्शन मे मिलती है, पहला 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और दूसरा 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन। इंजन के अनुसार इसमें 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड ऑटोमेटिक और 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स मिलता है।

Share:

Comments

Leave a comment