सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। खतौली के रतनपुरी थाना क्षेत्र के इंचाैरा-किठौर रोड पर शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक 22 वर्षीय युवक की जान चली गई। वहीं, बाइक पर पीछे बैठा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका इलाज चल रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान इंचाैरा गांव निवासी तुषार के रूप में हुई है, जो श्याम सिंह का बेटा था। तुषार अपनी दुकान से काम निपटाकर देर रात वापस घर लौट रहा था। उसके साथ बाइक पर गोयला गांव का रहने वाला मोहित उर्फ बोडा भी सवार था। जब वे इंचाैरा गांव से करीब 500 मीटर पहले पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक अनियंत्रित पिकअप ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद पिकअप चालक अपनी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। आसपास से गुजर रहे लोगों ने तुरंत रतनपुरी पुलिस को सूचना दी और परिजनों को भी इस दुखद घटना के बारे में बताया। मौके पर पहुंची पुलिस और घरवालों ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तुषार को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने तुषार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इस घटना के बाद से तुषार के परिवार और पूरे गांव में मातम का माहौल है। पुलिस फरार पिकअप चालक की तलाश में जुटी हुई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

Latest For You.

6 years Auto news expert. Lakhan belongs from Patna and write news, views, reviews and interviews for Automobile updates.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *