अगर आपके पास BS-VI इंजन वाली नई गाड़ी है, तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने प्रदूषण जांच यानी PUCC के नियमों में बड़े बदलाव का प्रस्ताव रखा है। इस नए ‘PUCC 3.0’ प्लान के आने के बाद अब आपको बार-बार प्रदूषण सेंटर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। सरकार का मकसद साफ है कि जो गाड़ियां कम प्रदूषण फैलाती हैं, उनके मालिकों को राहत दी जाए और पुरानी गाड़ियों पर सख्ती बढ़ाई जाए।

नए प्रस्ताव के अनुसार, अगर आपकी निजी BS-VI कार या बाइक 6 साल से कम पुरानी है, तो उसका PUCC सर्टिफिकेट 3 साल तक के लिए मान्य होगा। इसका मतलब है कि गाड़ी खरीदने के बाद शुरुआती 6 सालों में आपको सिर्फ दो बार ही प्रदूषण सर्टिफिकेट लेना होगा। वहीं, 6 से 10 साल पुरानी BS-VI गाड़ियों के लिए इसे सालाना और 10 साल से पुरानी गाड़ियों के लिए हर 6 महीने में रिन्यू कराना होगा।

कमर्शियल यानी ट्रांसपोर्ट गाड़ियों के लिए भी नियम तय किए गए हैं। 6 साल तक की BS-VI कमर्शियल गाड़ियों का PUCC 2 साल तक मान्य रहेगा। इसके बाद उन्हें भी सालाना या 6 महीने के अंतराल पर रिन्यू कराना होगा। सरकार ने अभी इस ड्राफ्ट पर लोगों से सुझाव मांगे हैं और 30 दिनों का समय दिया गया है।

वहीं, पुरानी गाड़ियों के लिए नियम और भी कड़े कर दिए गए हैं। BS-IV गाड़ियों को पहले की तरह हर 6 महीने में जांच करानी होगी। लेकिन, सबसे ज्यादा सख्ती BS-I, BS-II और BS-III गाड़ियों पर दिखाई गई है। इन पुरानी गाड़ियों के मालिकों को अब हर 3 महीने में प्रदूषण जांच करानी होगी। सरकार का यह कदम हवा को साफ रखने और प्रदूषण फैलाने वाली पुरानी गाड़ियों को सड़क से धीरे-धीरे हटाने की दिशा में एक बड़ा प्रयास माना जा रहा है।

Vehicle Type Age of Vehicle Proposed PUCC Validity
Private BS-VI Up to 6 Years 3 Years
Private BS-VI 6 to 10 Years 1 Year
Private BS-VI Above 10 Years 6 Months
Commercial BS-VI Up to 6 Years 2 Years
BS-I to BS-III All Ages 3 Months

Latest For You.

6 years Auto news expert. Lakhan belongs from Patna and write news, views, reviews and interviews for Automobile updates.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *