इस कंपनी के वाहनों को ग्राहकों ने किया खूब पसंद, बिक्री में सीधा 32% की करवा दी वृद्धि

TheAuto1 January 20231 min read31 viewsnews

Tata Motors ने रविवार को आधिकारिक घोषणा जारी कर घरेलु बाजार में हुयी बिक्री से जुड़े आंकड़े साझा किए है। बीते दिसम्बर में सेल्स मे 13.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। दिसम्बर 2021 में Tata ने 35,462 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की और इस वर्ष दिसम्बर 2022 मे Tata ने 40,407 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। साल के आखिरी तिमाही में 131,297 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की जो कि बीते वर्ष 99,002 यूनिट्स की बिक्री की तुलना में 32.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

दिसंबर में मिला वृद्धि का भारी आंकड़ा

घरेलू बाजार में बिक्री के साथ निर्यात की जाने वाली कारों के आकड़ों मे भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। दिसम्बर 2022 मे Tata Motors ने 364 कारों का निर्यात दर्ज किया बीते वर्ष दिसम्बर 2021 की 163 कारों की तुलना में 13.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

सस्ता गाड़ी के लिए 👉👉👉Join Channel

इलेक्ट्रिक कारों में भी ग्राहकों का आकर्षण

इलेक्ट्रिक व्हीकल के सेग्मेंट मे सबसे ज्यादा शेयर वाली Tata Motors ने पूरे साल मे इलेक्ट्रिक व्हीकल की बिक्री मे टॉप पर रहीं। दिसम्बर 2022 मे 3,868 इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री की, जो कि बीते वर्ष दिसम्बर 2021 की 2,355 इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री की तुलना में 64.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 2022 के तीसरे तिमाही में 12,596 इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री दर्ज की।

कंपनी ने नई उपलब्धि हासिल की

सेल्स के आकड़ों की जानकारी देते हुए Tata Motors Passengers Vehicles Ltd और Tata Passenger Electric Mobility Ltd के मैनेजिंग डायरेक्टर शैलेश चंद्रा ने बताया कि वर्ष 2022 Tata Motors के लिए एक अच्छा साल रहा है। इस साल मे Tata Motors ने 5 लाख यूनिट्स की बिक्री की उपलब्धी हासिल की।

Share:

Comments

Leave a comment